सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बानगंगा नगर पालिका वार्ड नंबर आठ में एक शराबी बेटे ने मामूली विवाद में सोमवार रात डंडे से पीटकर पिता को मारा डाला। नेपाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजने के साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी पिता को पीटा था।
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पुलचौक के बानगंगा नगर पालिका वार्ड नंबर आठ निवासी बाल बहादुर (60) की सोमवार रात किसी बात को लेकर उसके बेटे विकास से विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि मामला बढ़ा और बेटे ने लड़की के एक टुकड़े से पिता को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिपरा आईपीआर के पुलिस निरीक्षक गोपाल रायमाझी ने कहा कि पिता और पुत्र के बीच पहले भी मारपीट होती रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुत्र शराब पीने के बाद उसने अपने पिता को डंडे से मारा। वह शराब पीने का आदी है। मामले की जांच की जा रही है।