फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अफजल अध्यक्ष, शैलेष महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रगिस्ट एसो. के अध्यक्ष बने अफजल
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर का सम्मेलन एवं चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में अफजल अनवर खान अध्यक्ष और शैलेश कुमार पांडेय को महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित सम्मेलन में अन्य पदाधिकारी भी निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दवा व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाते हुए उनका निराकरण कराया जाएगा। इस दौरान विधायक श्याम धनी राही, सपा नेता उग्रसेन सिंह आदि ने संबोधित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश गुप्ता की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र गुप्त, कोषाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, उपाध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, शैलेंद्र, सलाहुद्दीन, शकील अहमद, संगठन मंत्री संजय यादव, संयुक्त मंत्री अवधेश मिश्र, ध्रुवचंद यादव, गयादीन गुप्ता, राजकिशोर पटवा, अब्दुल कयूम और मीडिया प्रभारी पद पर अजहरूद्दीन को चुना गया। महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए लोगों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, साथ ही कोरोना वैक्सीन भी लगवाएं। सम्मेलन में अब्दुल मन्नान, सुभाष चौधरी, मसीउर्रहमान, बृजभूषण पांडेय, इंदर यादव, शैलेंद्र चौरसिया, राजेश अग्रवाल, नसीम खान अनिरूद्ध राय, मनीष मिश्र, अजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें