फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा तक फैला नशे का नेटवर्क: नेपाल के सात जिलों में 14 गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामद

Sat, 17 Oct 2026 10:58 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

नेपाल पुलिस ने मकवानपुर जिले के हेटौंडा से ट्रामाडोल के साथ दो लोगों को पकड़ा। ललितपुर के वाईवाई चौक से भी ट्रामाडोल के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। उदयपुर जिले के बेलका नगरपालिका क्षेत्र से नाइट्राजेपाम के साथ एक आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
ट्रामाडोल, नाइट्राजेपाम और ब्राउन शुगर जैसी सामग्री बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के विभिन्न जिलों में नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी ने नशे के कारोबार पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। नेपाल पुलिस ने सात जिलों में अलग-अलग कार्रवाई कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल, नाइट्राजेपाम, डाइक्लोमाइन और ब्राउन शुगर व हेरोइन जैसी दिखने वाली सामग्री बरामद की गई है। हालांकि, इन मामलों का भारतीय सीमा पार तस्करी से सीधा संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के अनुसार, मकवानपुर, ललितपुर, कंचनपुर, सुनसरी, उदयपुर, झापा और तनहूं जिलों में कार्रवाई की गई। भारत की सीमा से सटे कंचनपुर जिले के बेलौरी नगरपालिका-1 स्थित पहटिया क्षेत्र से ब्राउन शुगर जैसी दिखने वाली सामग्री के साथ पुनर्वास नगरपालिका-11 निवासी विशाल बिक (30) और कैलाली जिले की जोशीपुर ग्रामीण नगरपालिका-9 निवासी 22 वर्षीय कुशल चौधरी को गिरफ्तार किया गया। कंचनपुर भारत के उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के तराई क्षेत्र के निकट नेपाल का सीमावर्ती जिला है।

पुलिस ने मकवानपुर जिले के हेटौंडा से ट्रामाडोल के साथ दो लोगों को पकड़ा। ललितपुर के वाईवाई चौक से भी ट्रामाडोल के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। उदयपुर जिले के बेलका नगरपालिका क्षेत्र से नाइट्राजेपाम के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। झापा जिले के मेचीनगर से ब्राउन हेरोइन जैसी दिखने वाली सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह सुनसरी जिले के इटहरी में ट्रामाडोल और डाइक्लोमाइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के ब्योरे के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की आवाजाही पर निगरानी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें