जोगिया क्षेत्र मे ई रिक्शा पर पीछे खड़े कर ले जाते सवारी।
जोगिया। कोतवाली एवं ट्रैफिक पुलिस यातायात माह के रूप में मना रही है और वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर बेखौफ दो पहिया वाहनों पर तीन और चार सवारी बैठ कर घूम रहे हैं। वहीं ई-रिक्शा चालक पीछे सवारी खड़ी कर रहे तो पिकअप चालक भी सवारियां ढोने लगे हैं। लोग भी अपनी जान खतरे में डालकर यात्रा कर रहे हैं। यातायात पुलिस प्रतिदिन नियम तोड़ने वाले लोगों के वाहनों की चालन काट रही है। इसके बावजूद भी लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।