तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे के पास शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे मेन रोड पर तेजगति से जिला मुख्यालय जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। एयरबैग खुलने के कारण चालक सुरक्षित बच गया। सूचना मिलते ही ढेबरुआ थाने के एसआई जयप्रकाश पांडेय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। संवाद