फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बांटा गया ड्रेस, खुशी से चहक उठे बच्चे

Tue, 30 Aug 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ग्राम कपिया प्राथमिक विद्यालय पर ड्रेस वितरण करते ग्राम प्रधान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड बर्डपुर के प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने कुल 114 बच्चों में निशुल्क ड्रेस वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आए इसके लिए सरकार ने पूरा इंतजाम किया है। समारोह की अध्यक्षता कर रहीं प्रधानाध्यापिका अनीता पांडेय ने अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन

कहा कि प्रत्येक छात्र को दो सेट ड्रेस दिया गया है, ताकि बच्चे साफ-सुथरा होकर नियमित विद्यालय आएं। इस दौरान सहायक अध्यपिका शालिनी वाजपेई, पूनम सिंह और कमलावती आदि मौजूद रहीं। उधर, नौगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अहिरवनडीह में आयोजित ड्रेस वितरण समारोह में प्रधान संतोष कुमार ने कहा कि एक रंग का ड्रेस समानता का भाव जगाता है। इसका तात्पर्य यही है कि कोई किसी से अलग नहीं है। सभी को एक सामान शिक्षा मिले।
उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए सक्रिय रहने को कहा। विद्यालय में 113 बच्चों को ड्रेस वितरित किया गया। इस मौके पर अध्यापिका नीलम यादव, प्रबंध समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, उपाध्यक्ष जवाहिर, प्रियंका जायसवाल, मनोज प्रभाकर, सुनीता देवी, शोहराती देवी, पप्पू, जगपति यादव, श्यामुन, शिवपूजन और तूफानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय काशीपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. सईद ने कुल 101 बच्चों में मुफ्त ड्रेस वितरित किया। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर मधुकर मंजुल, नागेश्वर प्रसाद, विजयलक्ष्मी, अलका श्रीवास्तव, महेंद्र, तीरथ, सुशीला और सरस्वती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें