संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हल्की बारिश होते ही जलभराव से जूझने वाले नगर पालिका सिद्धार्थनगर के विस्तारित क्षेत्र की आबादी को आने वाले दिनों में कीचड़ और जलभराव से राहत मिलने वाली है। जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए विस्तारित क्षेत्र में नालियों का नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। नई नालियों को पहले से बने नाले और नालियों से कनेक्ट किया जाएगा। जहां पर नाली ही नहीं बनी है। वहां नई नाली का निर्माण किया जाए। इससे बारिश का पानी रास्तों और गलियों में जमा होने की बजाय व्यवस्थित तरीके से बाहर निकल सकेगा।
इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से जरूरत के अनुसार अलग-अलग वार्डों में नाली निर्माण का काम कराया जाएगा। जल निकासी के उचित इंतजाम के लिए नगर पालिका को बजट आवंटित हुआ है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर से सबसे अधिक समस्या वाली जगह पर निर्माण कराया कराया जागा।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर में 25 वार्ड हैं। क्षेत्र में विस्तार के बाद आबादी और बस्तियों का दायरा बढ़ा है। थरौली, दतरंगवा, पकड़ी, परसा महापात्र, भीमापार, रेहरा, सतकपुर, सनई, मधुकरपुर, परसा शाह आलम और पिपरा पांडेय शामिल हुआ है।