फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद बजबजाती नालियों, सड़कों से राह कठिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में नालियां जाम, सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन

लोगों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी
संवाद न्यूूज एजेंसी
इटवा/चिल्हिया। इटवा कस्बे का बुरा हाल है। जाम नालियां और कीचड़ से सनी सड़कें इसकी पहचान बन चुकी है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी समस्याएं बनी हुई हैं। ध्यान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा की अगुवाई में बुधवार को 11 बजे इटवा तहसील परिसर में बैठक बुलाई है। बैठक में समस्या समाधान के लिए प्रशासन से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोग घरों में दुबके रहे। चिल्हिया प्रतिनिधि के मुताबिक तीन दिन से बारिश से सड़क के गड्ढों में जलभराव से चिल्हिया-पल्टादेवी मार्ग पर चिल्हिया कस्बे में सड़क तालाब जैसा दिख रहा है। थाना चौराहे से लेकर कस्बे के बीच से होकर पल्टादेवी तक जाने वाली सड़क में बने गड्ढों में जलभराव हो गया हैं। कस्बे की सड़क में लगभग एक किलोमीटर तक पानी भर गया हैं। जिस पर कई बाइक एवं टेंपो चालक गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गए। सिराज, सुंदर, राहुल, अजय मौर्या, टिंकू, मेराज, शिवकांत त्रिपाठी, नीतीश मिश्रा, शकील, विनोद पांडेय ने सड़क ठीक कराए जाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकनी मिट्टी से आवागमन दुरूह
परसा। ब्लॉक क्षेत्र के गनेशपुर-कोटिया मार्ग पर अड़वाडीह के पास परियोजना के तहत पुल का निर्माण करवाया गया है। पुल के दोनों तरफ की मिट्टी के कारण कोटिया, पिपरा, सिंहोरवा, धंधरा, सुरजी, चरिगवा, जोबकुंडा के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सरयू नहर परियोजना के तहत एनएच 730 से बढ़नी ब्लॉक के अहिरौला होते हुए मनिकौरा तक जाने वाले मार्ग पर अहिरौला गांव के पहले भी पुलिया बनवाई जा रही है। चिकनी मिट्टी के पुलिया के दोनों तरफ पाटने से दोपहिया, चार-पहिया वाहनों की कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस दौरान खजांची खान, श्याम प्रकाश, उदयप्रकाश मिश्र, रमजान, मुबारक, अमरनाथ ने अधिकारियों से समस्या समाधान का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें