फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहर में दुरुस्त होगी जलनिकासी, बनेगी नाली

Mon, 23 Sep 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम ने नगर पालिका के सात मोहल्ले का निरीक्षण कर जाना जलनिकासी का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने रविवार को नगर पालिका के सात मोहल्लों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां नाली निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को डीपीआर बनाने का निर्देश दिया, जिसका अवलोकन करने के बाद शासन को भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद इन मोहल्लों में नाली निर्माण कराया जाएगा, जिससे इन मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी।
डीएम ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर के बाल्मीकि नगर, ऑफिसर्स कालोनी, वीर सावरकर नगर, आजाद नगर, सरोजनी नगर, शास्त्री नगर, एपीजे अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले में जल निकासी की समस्या के निस्तारण के संबंध में निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी के लिए जेई पीडब्ल्यूडी को नालियों के निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर अवलोकन कराकर शासन को भेजने का निर्देश दिया। जिससे बजट प्राप्त होने के बाद नालियों का निर्माण कार्य कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में जहां नालियां बनी हैं उन वार्डों में रोस्टरवाइज नालियों से ढक्कन हटाकर सफाई कराएं। इसके साथ कूड़ादान रखवाने के निर्देश दिए। किसी भी वार्ड में गंदगी नहीं मिलना चाहिए। उपजिलाधिकारी नौगढ़ को नगर पालिका में जो भी पोखरे हो उन्हें चिन्हित कर अधिशासी अधिकारी व जेई के साथ समन्वय स्थापित कर सौंदर्यीकरण कराने के लिए डीपीआर बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, ईओ नगर पालिका विंध्याचल, जेई पीडब्ल्यूडी आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें