खेसरहा। क्षेत्र के कुड़जा गांव में नाली निर्माण का कार्य अधूरा होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे उस्का गांव और जिला मुख्यालय तक जाने वाले राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत आ रही है। सकारपार से चोरईताल तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क कुड़जा गांव की आबादी के बीच होकर गुजरती है। क्षेत्र के बलराम, अयूब अंसारी, कृष्णा यादव, परवीन लोधी, राकेश कुमार ने कार्यदायी संस्था से अधूरी सड़क बनवाने की मांग की है। इस संबंध में संस्था के जेई विनोद शर्मा ने बताया कि वहां आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाना है।