भनवापुर क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर बन रहे नाला की दीवार ढ़ही। संवाद
-भनवापुर के मन्नीजोत चौराहे पर जल निकासी के लिए बनाया जा रहा है नाला
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र मन्नीजोत चौराहे पर जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के कारण नाले की दीवार ढह गई। हल्की बारिश में गिरी नाले के दीवार को देख लोग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
क्षेत्र के ओमप्रकाश तिवारी, सूरज, राजन, नंदकिशोर, हिमांशु आदि ने बताया कि मन्नीजोत चौराहे पर जल निकासी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई थी। लोगों के लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र पंचायत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। 20 दिन पहले बनी नाले की दीवार शुक्रवार को हुई हल्की सी बारिश में ढह गई। इससे स्पष्ट है कि नाला निर्माण कार्य में धांधली की जा रही है। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में बीडीओ डॉ. विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि नाले की दीवार गिरने की जानकारी नहीं है। दिखवाकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।