फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाली निर्माण की जांंच की, जल्द आएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के ग्राम हल्लौर में नाली निर्माण कार्य मे अनियमिता की शिकायत की जांच करते एपी
विज्ञापन
डुमरियागंज। मनरेगा के तहत डेढ़ वर्ष पहले क्षेत्र के ग्राम हल्लौर में पश्चिम मोहल्ले में नाली निर्माण कार्य में मानक का उल्लंघन और अनियमितता का आरोप लगाया गया था। गांव के शबरेज रिजवी ने डीएम से आरजीआरएस पर कुछ माह पहले शिकायत की। जिसकी डुमरियागंज ब्लॉक के एपीओ मनरेगा प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। एपीओ मनरेगा और अवर अभियंता श्रीनिवास ने मौके पर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में हल्लौर पश्चिम टोले में आफताब के घर से नहर तक कर्बला रोड पर नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पर नाली की स्थिति काफी दयनीय पाई गई और नालियां कूड़े करकट से जाम मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें