फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राकेश प्रबंधक, व रुदप्रताप अध्यक्ष चुने गए

Sun, 07 May 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी के गांधी आर्दश विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव के बाद पदाधिकारियों को स्वागत करते विद्यालय परिवार के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़नी। नगर स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव विभागीय पर्यवेक्षक वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार की उपस्थिति में हुआ। सर्वसम्मति से डॉ.राकेश प्रताप शाह को प्रबंधक व डॉ.रुद्र प्रताप शाह को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी चिरंजी लाल अग्रवाल की देख-रेख में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए डॉ.रुद्र प्रताप शाह, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद पांडेय, प्रबंधक डॉ.राकेश प्रताप शाह, उप प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने नामांकन किया। सदस्य बालमुकुंद, रामचंद्र गुप्त, श्रवण श्रीवास्तव, ताराचंद वर्मा, त्रियुगीनाथ अग्रहरि, कुनाल प्रताप शाह ने पदाधिकारियों को निर्विरोध चुनाव किया। प्रबंध समिति के 30 सदस्यों में से 26 सदस्य चुनाव में शामिल हुए। नया प्रबंधक चुने जाने पर डॉ.राकेश प्रताप शाह ने कहा कि प्रबंध समिति का गठन कर सदस्यों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कैलाशनाथ केडिया, दौलतराम अग्रवाल, सरदार हरिभजन सिंह, कमल मित्तल, राजू शाही, विश्वनाथ अग्रवाल, सिद्धार्थ पाठक, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें