फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Mon, 25 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। थाना भवानीगंज के ग्राम हबीबपुर निवासी सलमान अहमद पुत्र रिजवान, सैय्यद अहमद, रिजवान, शहनाज एवं मोमिना खातून दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त हैं, जिनका विचारण सत्र न्यायालय द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


विचारण में सहयोग न करने की वजह से न्यायालय ने सलमान के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। थाना भवानीगंज की पुलिस ने न्यायालय की आदेशिका का पालन करते हुए आरोपी अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें