सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मोहम्मद रफी ने दहेज हत्या के मामले की सुनवाई में दोषी पाए जाने पर 10 वर्ष के कारावास की सजा व सात हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। त्रिलोकपुर थाने में दर्ज दहेज हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मोहम्मद रफी ने सुनवाई की। इसमें गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने पर कौशल गौतम निवासी पलेसर थाना त्रिलोकपुर को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा व सात हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। संवाद स