फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान शुरू

Fri, 10 Feb 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय से कूड़ा निस्तारण व जागरूकता के लिए वाहनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से 31 मार्च तक तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय से लिपिक हसन ताकीब ने कूड़ा निस्तारण व जागरूकता संदेश पहुंचाने के लिए वाहनों पर लाउडस्पीकर व पोस्टर लगाकर रवाना किया। साथ ही उपस्थित लोगों को नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर कूड़ा उठाया जाएगा। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग बॉक्स में डालने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इस दौरान उमाशंकर, महंथ मिश्रा, हैदर, अर्पित दुबे, रतन, चंदन, शंभू, विकास, शिवा, प्रदीप, कन्हैया, रजनीश, विवेक, खलील, विक्की रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें