फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: स्पोर्ट्स हॉस्टल फैजाबाद ने जीता खिताब

Fri, 10 Feb 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज के कादिराबाद में हुई अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता। 
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। कादिराबाद गांव में आयोजित स्व. कमाल यूसुफ मेमोरियल राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंतिम दिन बुधवार रात 9.30 बजे स्पोर्ट्स हॉस्टल फैजाबाद की टीम ने खिताबी जंग जीत ली, जबकि खन्ना क्लब पंजाब को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच शुरुआती दौर में संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम भारी पड़ने लगी। स्पोर्ट्स हॉस्टल फैजाबाद की टीम ने चल वैजयंती पर अधिकार कर लिया। इंडिया ब्वायज खेल चुके हाॅस्टल के कुश ने सर्वोत्तम खिलाड़ी का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील के कादिराबाद में मलिक स्पोर्टिंग ग्राउंड पर देर रात खेले गए पहले सेट का प्रारंभ बड़े ढीले अंदाज में हुआ। फ्लड लाइट की दुधिया रोशनी के बीच मैदान पर उतरते ही हॉस्टल के युवा खिलाड़ी लगातार हमले शुरू कर दिए। अपने दमदार स्मैशरों के सहारे स्कोर को चार तक पहुंचा दिया। इस बीच पंजाब की टीम खाता तक न खोल पाई थी।
इसके बाद पंजाब की टीम ने जोर लगाया और। स्पोर्ट हास्टल की टीम की सर्विस तोड़ कर एक अंक जुटाए। फिर दोनों टीमें एक-दूसरे की सर्विस तोड़ते हुए लगातार सर्विस परिवर्तन कराती रहीं और अंक बटोरती रहीं। पंजाब टीम के सबसे तगड़े स्मैशर श्रेयांश के दमदार स्मैश जब स्टीक लगने शुरू हुए तो हास्टल के कुश कुमार ने ब्लाकिंग से उनके शाटों की धार को कुंद कर दिया। तब तक हास्टल की टीम 11 अंक बटोर चुकी थी और पंजाब के 7 अंक ही हो सके थे।
विज्ञापन

खेल के बीच पंजाब के लिबरो शाहरूखान खान ने अचानक सेंटर प्लेस से स्मैशिंग की कमान संभाली। उनके दमदार शाटों पर काफी तालियां भी बजीं, लेकिन हॉस्टल के खिलाड़ी भी कम न थे। उनके दाहिने छोर के स्मैशर प्रदीप सिंह ने शॉट मारने के साथ स्विंग कराते हुए कई खूबसूरत ड्राॅप डाले। हॉस्टल की यह रणनीति काम कर गई और उन्होंने अपने बहुमुखी खेल से पहला सेट 15-9 से जीत लिया।
पुरानी पद्धति से खेले जा रहे फाइनल मैच के दूसरे सेट में नई रणनीति के साथ खेलने उतरी पंजाब की टीम ने हॉस्टल से शुरुआती बढ़त ले ली। श्रेयांश के दमदार शाॅट और शाहरुख के टेनिस सर्विस के दम पर लगातार तीन अंक बटोरे। इसके बाद प्रदीप के शॉट से हॉस्टल का खाता खुला। यह देख कर हॉस्टल टीम माइंड गेम पर उतर आई। हॉस्टल के युवा खिलाड़ियों ने लंबी रैलियों के माध्यम से पंजाब के उम्रदराज खिलाड़ियों को थकाना शुरू कर दिया। आधे घंटे में पंजाब के खिलाड़ियों की थकान उनके खेल में झलकने लगी। इसके बाद हॉस्टल के अंडर-19 ग्रुप के राष्ट्रीय खिलाड़ी कुश कुमार की शानदार ब्लॉकिंग और प्रदीप सिंह व आशीष के लेफ्ट और राइट से स्मैशों की झड़ी लगा दी। काफी कोशिश के बाद भी हॉस्टल के युवा जोश के सामने पंजाब के अनुभवी खिलाड़ी बेबस लगने लगे और अंतत: हाॅस्टल की टीम ने 15-8 से दूसरा सेट जीतने के साथ फाइनल मैच जीत कर ट्राॅफी पर अधिकार कर
लिया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक इटवा माता प्रसाद पांडेय ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता के संयोजक इरफान मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच रेफरी संकटा सिंह और दिनेश सिंह रहे। पूरे तीन दिन चले टूर्नामेंट में मलिक फुजैल अहमद, मलिक शहजाद, सोनू मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें