फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर की तैयारी में शिथिलता न बरतें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी में शिथिलता न बरतें अधिकारी
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में संभावित तीसरी लहर के तैयारियों की समीक्षा
सरकार की मंशा के खिलाफ कार्य करने वाले दंडित होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने के साथ ही आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए मुख्यमंत्री गंभीर हैं। विभिन्न स्तर पर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। ये चेतावनी प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी। वे शनिवार को कलेक्ट्रेट में कोरोना के तीसरी लहर की समीक्षा दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने हर कदम बेहतरी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसलिए समय-समय पर मिले निर्देशों का अनुपालन करने में कोताही न बरती जाए। लापरवाही बरतने वालों की जानकारी उच्च स्तर पर दी जाए। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने दवाइयों की उपलब्धता, संसाधनों में बढ़ोत्तरी, मानव संसाधन को बढ़ाने संबंधी बिंदुओं पर निर्देश दिया। सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री के भ्रमण दौरान दिए गए निर्देश के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व डीएम दीपक मीणा ने कोरोना से संबंधित तैयारियों के साथ मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में आरटीपीसीआर टेस्ट करने के लिए लैब तैयार किया जा रहा है। विधायक श्यामधनी राही, एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग, प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण
प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। जहां 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका लगाया जा रहा था। टीका लगवाने आए लोगों से बातचीत की। स्वास्थ्य कर्मियों से कई सवाल भी पूछे। इसके बाद रेस्ट हाउस में पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण भी किया। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, डीएम दीपक मीणा, एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें