फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला : मो. मुकीम

Wed, 10 Jan 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सांसद मो. मुकीम, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद व पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है, महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा से जुड़े तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना को दबाने की कोशिश की गई लेकिन बाद में सबूत के रूप में सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर कार्रवाई हुई। आरोपियों की पुष्टि होने के बाद में भाजपा ने दोषियों को मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया। विनोद उपाध्याय के एनकाउंटर को राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताने हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। इस दौरान सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, अनिल सिंह अन्नू, कृष्ण बहादुर सिंह , रियाज मनिहार, ओम प्रकाश दुबे, राजेश सिंह, जुबैर खान, संतोष चौधरी, अकरम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें