फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध वसूली को लेकर सभासदों ने डीएम को लिखा पत्र

Fri, 15 Mar 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत बढ़नी कार्यालय के सामने पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली के मामले में सभासदों ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सभासद कन्हैया मित्तल, निजाम अहमद, दीपमाला, मो.अकबर, निसार अहमद, मनोज यादव, आसमा खातून, रजाउद्दीन ने नगर पंचायत अध्यक्ष के करीबियों पर आरोप लगाया है। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय के सामने दुकानदारों द्वारा दुकान लगाकर अवैध तरह से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण नगर पंचायत कर्मचारियों को पार्क में बने गोदाम में समान रखने व आम नागरिकों को आवागमन में दिक्कत होती है। पटरी पर दुकान नगर पंचायत अध्यक्ष के करीबियों द्वारा लगवाई जाती है। उसी दुकानदारों से अवैध वसूली की जाती है।
आपात परिस्थितियों में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा उक्त भूमि पर संसाधन खड़ा करके सेवाएं देते हैं। सड़क पर अतिक्रमण से भविष्य में जानमाल की नुकसान हो सकती है।
विज्ञापन

अवैध वसूली मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़क के पटरी पर दुकान लगाकर अतिक्रमणवालों के खिलाफ कार्रवाई करने लिए उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया, आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाऐगी।
विज्ञापन

-अजय कुमार, ईओ बढ़नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें