फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के 242 पद स्वीकृत, तैनात 136

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों के 242 पद स्वीकृत, तैनात 136
विज्ञापन

136 में से 41 लंबे समय से गैरहाजिर, 30 लाख की आबादी का उपचार कर रहे 95 डॉक्टर
संतोष श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिला अस्पताल हो या फिर सीएचसी-पीएचसी सभी स्थानों की स्थिति कमोवेश एक समान है। चिकित्सकों के स्वीकृत 242 पदों के सापेक्ष 136 चिकित्सकों की तैनाती है। इसमें से 41 चिकित्सक लंबे समय से ड्यूटी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सिर्फ 95 चिकित्सकों के भरोसे जिले की 30 लाख की आबादी का उपचार हो रहा है।
ऐेसे में हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा संभालने वाले बांसी विधायक जयप्रताप सिंह से लोगों को उम्मीद है कि वे साल के अंत तक जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर ला देंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य देवेश द्विवेदी ने दो दिन पूर्व ज्वाइन करने के बाद से लापता चल रहे चिकित्सकों को बर्खास्त करने का निर्देश दे चुके हैं। इनकी संख्या 24 बताई जा रही है। सीएमओ की ओर से इनकी बर्खास्तगी का नोटिस भेजा जा चुका है। 17 ऐसे डॉक्टर ऐसे हैं, जो अध्ययन अवकाश के नाम पर चार सालों से लापता है। अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों में 7 महिला डॉक्टर हैं। इससे आधी आबादी को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सिर्फ जिला अस्पताल में जिला अस्पताल के 74 में से 42 डॉक्टरों की तैनाती है।
....................
संबद्धता से ग्रामीण क्षेत्रों की चिकित्सा सेवा प्रभावित
सीएचसी उसका बाजार में एनेस्थेटिक को संक्रामक रोग सीएमओ कार्यालय, सीएचसी लोटन में तैनात एनेस्थेटिक को जोगिया, सैनुआ में तैनात चिकित्सक को अलीदापुर, बसंतपुर में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ को पीएचसी बांसी, नवीन स्वास्थ्य केंद्र शिवपति नगर में तैनात चिकित्सक को पीएचसी, पीएचसी बर्डपुर में तैनात चिकित्सक को सीएमओ कार्यालय, नवीन स्वास्थ्य केंद्र सिकरी बखरिया में तैनात चिकित्सक को सीएचसी खेसरहा, स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के चिकित्सक को जिला अस्पताल, पीएचसी भनवापुर के चिकित्सक को पीएचसी बढ़नी, जोगिया में तैनात चिकित्सक को डुमरियागंज, स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर के चिकित्सक को सिरसिया से संबद्ध किया गया है।
.................
इन क्षेत्रों में तैनात हुईं थी महिला डॉक्टर
सीएचसी शोहरतगढ़ में तैनात रही डॉ. ज्योत्सना ओझा, सीएचसी इटवा में तैनात डॉ. सविता गुप्ता, सीएचसी खेसरहा में तैनात डॉ. पारुल वर्मा, नवीन स्वास्थ्य केंद्र मोहनकोला में तैनात डॉ. नेहा सिंह, सीएचसी सिरसिया में तैनात डॉ. आकांक्षा दुबे, सीएचसी मिठवल में तैनात डॉ. निहारिका, नवीन स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी चाफा में तैनात डॉ. नेहा सिन्हा कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार अनुपस्थित चल रही हैं।
विज्ञापन

सभी सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों से ही मरीजों को बेहतर उपचार कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों की बर्खास्तगी के बारे में निर्देश मिला है। सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
डॉ. आरके मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें