फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में डॉक्टर नहीं होने से मरीज परेशान

विज्ञापन
डुमरियागंज स्थित बदहाल न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पीएचसी में डॉक्टर नहीं होने से मरीज परेशान
विज्ञापन

- डॉक्टर के स्थानांतरण के बीस दिन बाद भी किसी की नहीं हुई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में फार्मासिस्ट के माध्यम से दवा दी जा रही है। मरीजों को मजबूरी में निजी चिकित्सकों को दिखाना पड़ रहा है। यहां तैनात डॉक्टर का 20 दिन पहले कही और तबादला हो गया है।
अस्पताल के रजिस्टर के अनुसार 15 जून से 15 जुलाई के बीच अस्पताल पर प्रतिदिन 50 से 70 मरीज तक इलाज कराने जाते थे, लेकिन यहां पर तैनात चिकित्सक के गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने के बाद मरीजों की संख्या घट गई। अब बमुश्किल 10 से 15 मरीज ही उपचार के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल पर इलाज के लिए कुल 13 मरीज आए थे। फार्मासिस्ट ने उन्हें दवा देकर परामर्श दिया।
नगर पंचायत की 40 हजार आबादी की इलाज की जिम्मेदारी पीएचसी डुमरियागंज पर है, जबकि वहां सात किमी दूर सीएचसी बेवां है। यहां पर एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड व्बॉय तथा एक एलएम व एक चतुर्थ श्रेणी का पद स्वीकृत है, जिसमें से एक चिकित्सक व एक फरमासिस्ट के अलावा सभी पद रिक्त हैं। डॉ. एमएम अंसारी के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद से अस्पताल चिकित्सक विहीन हो गया है।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर को तैनात कर दिया है। यदि नहीं बैठने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें