शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ के एनएच 730 हाइवे पर धानी-उसका मार्ग पर एक निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सरफराज अंसारी की कार अचानक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में डॉ. अंसारी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहा। कार के चालक को हल्की चोट आई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ गोरखपुर से शोहरतगढ़ आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार धानी के पास पहुंची, अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई और कार से टकरा गई। डॉ. अंसारी ने बताया कि कार तेज गति पर नहीं थी, जिससे गंभीर दुर्घटना टल गई। सभी लोग सुरक्षित हैं और चालक को मामूली चोट के बाद घर भेज दिया गया। संवाद