पथरा। थानाक्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर को दोपहर मुर्गे के रेट को लेकर हुई बहस के बीच एक दुकानदार पर ग्राहकों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी भाग गए हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बभनपुरवा निवासी जमीरुल्लाह कोनकटी चौराहे पर मुर्गा काटकर बेचने की दुकान है। बृहस्पतिवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी नसीम अपने एक साथी के साथ मुर्गा खरीदने आए। आरोप है कि मुर्गे के रेट को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई और नसीम तथा उसका साथी जमीरुल्लाह से गाली गलौज करने लगे। दुकानदार के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। संवाद