फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देर से पहुंचे चिकित्सक, 54 में 30 महिलाओं की हुई नसंबदी

Tue, 27 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन में नसबंदी शिविर में सोमवार को नसबंदी कराने के लिए 54 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। सभी महिलाएं समय से अस्पताल में पहुंची, लेकिन डॉक्टर के समय से नहीं आने से ऑपरेशन में देरी हुई। घंटों इंतजार के बाद आधा दर्जन महिलाएं घर चली गईं। 54 महिलाओं में सिर्फ 30 महिलाओं का ही नसबंदी की गई।
विज्ञापन

ऑपरेशन करने आई टीम में डाॅ. पी कन्नौजिया, विशाल चतुर्वेदी, नीरज पाल, पवन कुमार शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक एके चौधरी ने कहा कि नया सीएचसी है। धीरे-धीरे सभी सुविधा हो जायेगी।केश के हिसाब से बेड की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। इसलिए कुछ महिलाओं को बाहर से साफ सुथरा बिस्तर मंगाकर लेटाया गया था। बेड के लिए मांग किया गया था, लेकिन समय से नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें