फोटो- है
भनवापुर। क्षेत्र के बेतनार में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण सत्र पर सेवा देने वाली एएनएम आख्या पांडेय के कार्यों का सत्यापन के लिए क्रॉस चेक किया। कार्य सही पाए जाने पर अधीक्षक ने एएनएम आख्या पांडेय की तारीफ करते हुए नियमानुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी राजकुमारी, नूरजहां, कलावती, विनीता आदि मौजूद रहीं। संवाद