भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम में शनिवार को गर्भवती महिलाओं की जांच व बच्चों का टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। एएनएम तारामती ने ड्यूलिस्ट के आधार पर 20 बच्चों का टीकाकरण किया। वहीं, 15 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण हुआ। तारामती ने बताया कि जांच के दौरान उच्च जोखिम वाली महिलाओं को सीएचसी पर जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान मंजू, जाकरून्निंशां, इमरान, खुशबू, मानवी, सरिता, रेखा, दिव्या आदि मौजूद रही। संवाद