फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक दिन नहीं, हर दिन करें योग, अच्छी रहेगी सेहत

Wed, 21 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगा करते सांसद जगदंबिका पाल, डीएम संजीव रंजन, सीडीओ जयेन्द्र कुमार
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को जिले के विभिन्न सरकारी व निजी कार्यालयों के साथ जिला स्टेडियम, शैक्षणिक संस्थानों में योगाभ्यास कराया गया और योग से निरोग रहने का संदेश लोगों को दिया गया।
विज्ञापन

जिले में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने जिला स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि योग का हमारे जीवन में बहुत ही लाभकारी है। आज के दिन ही नहीं बल्कि हर रोज योग करना चाहिए। जीवन में निरोग रहने के लिए योग अति महत्वपूर्ण है। डीएम संजीव रंजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार की मौजूदगी में प्रशिक्षक राकेश त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ स्टेडियम में मौजूद काफी संख्या में लोगों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ एके. झा, डीडीओ शेषमणि सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी समेत जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नगरवासियों ने योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में विश्व योग दिवस के मौके पर आयोजित योग शिविर में लोगों को विभिन्न योगासन कराया गया। कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा की विश्व योग दिवस के व्यापक रूप से मनाए जाने के कारण संपूर्ण दुनिया में भारत का यश और प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज दुनिया ने भारत के योग के माध्यम से सुखी संसार की परिकल्पना को स्वीकार किया है। यह केवल मानसिक एवं शारीरिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ नहीं करता अपितु उज्जवल और खुशहाल समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि भारतीय प्राचीन ग्रंथों में योग की महत्ता और उसकी उपयोगिता की विशेष रूप से चर्चा की गई है। योग को आज दुनिया ने स्वीकार किया है। भारत का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में योग को व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य नियंता प्रो. दीपक बाबू, प्रो.हरीश कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि योग सिर्फ मन और चित्त को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि वह संपूर्णता की ओर ले जाने का भी सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति में आत्मबल उत्पन्न करता है, उसकी चेतना और विवेक को एक सकारात्मक दिशा देता है। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
जनपद न्यायालय में प्रभारी जिला जज अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु अरुण मणि त्रिपाठी ने योग कराया। इस दौरान न्यायाधीश चंद्रमणि, हिमांशु दयाल श्रीवास्तव, ब्रिजेश कुमार, संदीप पारचा के अलावा सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र, महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय के साथ अन्य अधिवक्ता, न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे। जिला कारागार में अधीक्षक अभिषेक चौधरी, जेलर राजेश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर प्रदीप कुमार की मौजूदगी में बंदियों ने योगाभ्यास किया। महिला कैदियों को चांदनी सिंह ने योग कराया।
बांसी में राप्ती नदी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर लोगों ने योग किया। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि निरोग व स्वास्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन योग करें। योग करने से मन, मस्तिष्क व शरीर स्वास्थ्य रहता है। इस अवसर पर सभासद बजरंगी वर्मा, रवि अग्रहरी, जगजीवन गोंड, गुलाब अग्रहरी, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, राम शरण मौर्य, श्याम बाबू, रामकांत, प्रभास्कार राय, निखिल सिंह, कुबेर बारी आदि उपस्थित रहे। डुमरियागंज में योग दिवस के मौके पर बुधवार को तहसील परिसर में एसडीएम परमेंद्र कुमार, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा तथा लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डुमरियागंज थाने पर थानाध्यक्ष मुकेश राय, एसआई पंचदेव यादव, थाना स्टाॅफ के लोग तथा चौखड़ा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज पर प्राचार्य डॉ राजीव मिश्रा, डॉ चंद्रकांत मिश्रा, भाजपा नेता अमरनाथ सिंह, अजय कुमार सहित काॅलेज स्टाफ और छात्राओं ने योग क्रिया में भाग लियाl
बीआरसी डुमरियागंज पर बीईओ संजय कुमार, नसीम अहमद, मिर्जा महबूब, धर्मराज दुबे, अमित मिश्रा आदि ने योग कियाl वहीं, डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नितिन मणि त्रिपाठी व बीडीओ अमित सिंह, शिव बहादुर, अमित कुमार की अगुवाई में ब्लॉक कर्मियों ने योगाभ्यास किया।
उसका बाजार में नौवें विश्व योग दिवस के मौके पर बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने योगाभ्यास में काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर के किसान इंटर काॅलेज पर आरएसएस, भाजपा और नगर पंचायत की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय, परिषदीय विद्यालयों, पीएचसी सरौली, ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत सरोवरों पर भी योगाभ्यास किया गया। इस दौरान हेमंत कुमार जायसवाल, अनूप छापड़िया, गोपेश्वर चौबे, निर्मल छापड़िया, सुभाष चंद्र जायसवाल, सुरेंद्र पांडेय, बालमुकुंद, हरिशंकर सिंह, बेंकटेश्वर, संजय पासवान, सपना पांडेय, सचिदानंद चौबे, शिवकुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे। योग दिवस के अवसर पर लोटन ब्लॉक परिसर, कल्पनाथ सिंह कन्या कॉलेज, कोतवाली लोटन, सरस्वती शिशु मंदिर समेत ग्राम पंचायतों, सरकारी व र्धसरकारी संस्थानों पर योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान यूनुस अंसारी, अवधेश प्रसाद, भानूप्रताप, उमेश राय, विनोद चौधरी, ईश्वर देव , विनोद कुमार चौधरी, मनोज कुमार, अरुण पटेल आदि मौजूद रहे।
पथरा क्षेत्र में भी योग दिवस की धूम हर जगह दिखी। ग्राम पंचायत सिसई खुर्द में मनरेगा मजदूरों ने योगाभ्यास करने के बाद अपना कार्य शुरू किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह, अखिलेश चौधरी, फूलचंद, ग्राम प्रधान मक्खन लाल आदि मौजूद रहे। मिठवल ब्लॉक परिसर में बीडीओ सतीश सिंह की अगुवाई में ब्लाॅक कर्मियों को योगाभ्यास करवाया। त्रिलोकपुर थाना परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एसओ सूर्य प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी बिस्कोहर राकेश कुमार त्रिपाठी, शिव राम गौतम, इंद्रजीत, बिंद्रेश, संतोष, अमरनाथ आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय बिस्कोहर में चेयरमैन अजय गुप्ता के नेतृत्व में सभी कर्मियों व सभासदों को ट्रेनर अनुपमा जायसवाल ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर ईओ अमरजीत, लिपिक सुधीर कुमार रावत, सभासद विद्या प्रकाश गुप्ता, मनीष जयसवाल, गणेश वरुण आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ स्थित शिवपति इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है और सारे देश पीएम मोदी की कार्यशैली के मुरीद बन गए हैं। उन्होंने कहा कि नित्य योग व प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ होता है।योग प्रशिक्षक हेमंत उपाध्याय व मुस्तन शेरूल्लाह ने विभिन्न प्रकार के लाभकारी योग से लोगों को स्वस्थ रहने की टिप्स बताई। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, नायब तहसीलदार गौरव, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, ईओ नवीन कुमार सिंह, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, एसपी अग्रवाल, कौशलेंद्र त्रिपाठी, गंगा मिश्रा आदि मौजूद रहे। राम बिलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षक महेश ने योग कराया। इस दौरान संस्था के संरक्षक डाॅ. विमल द्विवेदी, प्रबंधक डाॅ. अनीता द्विवेदी, प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, शिवानी द्विवेदी, गरिमा यादव व अन्य स्टॉफ मौजूद रहे। डीएसएसओपी फाॅर्मेसी कॉलेज, करौदा मसिना में प्रबंध निदेशिका डॉ. काया सिंह, डीन डॉ एसएस पांडेय,पंकज मिश्रा, सुशील कुमार मिश्रा की अगुवाई में ट्रेनर रागिनी ठाकुर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया।

एसएसबी जवानों ने किया योगाभ्यास

एसएसबी अलीगढ़वा में सुनीता त्रिपाठी, डॉ अविनाश प्रताप सिंह, डॉ नीरज सिंह ने एसएसबी जवानों को योगाभ्यास कराया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एसएसबी ने हर आंगन योग की तर्ज पर मनाया और योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडिंग ऑफिसर शक्ति सिंह ने कहा कि योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है। योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम में 43वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारियों , जवानों के साथ उनके परिवारजनों, एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें