फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली कटने पर न करें मीटर से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रिचार्ज समाप्त होने के बाद बिजली कटने पर लोग कई बार स्मार्ट मीटर छेड़ देते हैं। इससे रिचार्ज करने के बाद भी बिजली जल्दी नहीं जुड़ती है। इससे परेशान उपभोक्ता बिजली निगम को फोन कर शिकायत दर्ज कराते हैं। यह घटना छुट्टियों में होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए स्मार्ट मीटर को छेड़ें नहीं, जिससे बिजली का कनेक्शन शीघ्र जुड़ जाएगी।
विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता अमित सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपजी भ्रांतियों से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जितनी बिजली खर्च करता है, उतनी बिजली उसके मोबाइल में इंस्टाल बिजली निगम के एप पर दिखाई देती है। कभी भी इसको चेक कर सकते हैं। अमित सिंह ने बताया कि रिचार्ज समाप्त होने के बाद लोग स्मार्ट मीटर में पुश बटन दबा देते हैं। इससे दोबारा रिचार्ज करने पर जल्दी बिजली जुड़ती नहीं है। एप पर बिजली खपत का पूरा विवरण दर्ज होता है। इसको जांचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें