डुमरियागंज। ब्लॉक सभागार में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना की विभिन्न जानकारी के लिए पंचायत सहायक व स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक ओरीलाल ने पानी की टंकियों से सप्लाई की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाया। प्रशिक्षण में बताया गया कि तालाबों और कुओं का जलस्तर कम न होने दें। इस दौरान राजेश श्रीवास्तव, रीना त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, मानसी पटेल, अख्तर, जितेंद्र पांडेय, दिलीप मौर्य, रामचंद्र मौजूद रहे। संवाद