फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण सत्र में लापरवाही न बरतें- डॉ. ओझा

Thu, 02 May 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


-निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। विकास क्षेत्र के ग्राम सरोथर में आयोजित टीकाकारण सत्र का बुधवार को सीएचसी, सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने औचक निरीक्षण किया। लाभार्थी ड्यूलिस्ट अपडेट ना होने के कारण एएनएम रीना एवं आशा बहू उर्मिला को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में टीकाकरण के एक दिन पूर्व लाभार्थी ड्यूलिस्ट अपडेट करते हुए बुलावा पर्ची का वितरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के तीन माह के भीतर चिह्नीकरण करते हुए हीमोग्लोबिन की जांच ,यूरिन की जांच, वजन की जांच करने के साथ आवश्यक दवा निशुल्क वितरित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान मैराज अहमद, सूर्यदेव सिंह , रीना , शिवांगी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें