सिकरी चौराहे पर पांच हजार आबादी के लिए लगाया गया है 100 केवीए का ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिकरी चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है, इससे गर्मी के मौसम में आए दिन ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत आती रहती है। लेकिन मांग के बाद भी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं की जा रही है।
सिकरी चौराहे पर लगभग 100 से अधिक दुकानें होंगी। इसमे से कुछ दुकानें देर रात तक चलती रहती है, ऐसे में ट्रांसफार्मर जलने के बाद लोगों को परेशान होना पड़ता है। जबकि व्यवस्था नहीं होने के अभाव में लोगों को शाम को ही दुकान बंद कर देना पड़ता है। बढ़ती गर्मी में लोगों को ट्रांसफार्मर के जलने की चिंता सताने लगी है।
कई बार शिकायत किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं की गई। ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई दिनों तक ट्रांसफार्मर भी नहीं बदला जाता है।
-विकास उपाध्याय, उपभोक्ता
चौराहे पर देर रात तक दुकान का संचालन होता है, ऐसे में गर्मियों में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होने से लोगों को सुविधा मिलता। लेकिन बिजली निगम से शिकायत के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-संदीप उपाध्याय, दुकानदार
क्षमता वृद्धि करने का पत्र मिला है, विभाग को पत्र अवगत करा दिया गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर दी जाएगी।
-अनिल यादव, जेई