फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलक्ट्रेट में डीएम आठ बजे करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को लोग जश्न-ए-आजादी मनाएंगे। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। इस मौके पर चहुंओर भक्ति तराने गूजेंगे। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगी। वहीं विकास भवन में सीडीओ जयेंद्र कुमार ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह समस्त विभागों एवं शिक्षा संस्थाओं आदि में ध्वजारोहण अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। सरकारी भवनों, चौराहों पर सजावट की गई है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सहित सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रमों की प्रभातफेरी के साथ स्कूली बच्चे देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगे। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्राॅस कंट्री रेस में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें