बांसी। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को आजाद नगर वार्ड स्थित पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सुंदरीकरण कार्य में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताते हुए तीन महीने के भीतर निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य कई वर्ष से हो रहा है। इसके बावजूद अब तक पूर्ध नहीं हो पाया। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी ने बताया कि 10 मार्च 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण कराकर लोकार्पण करा लिया जाएगा। डीएम ने प्रताप नगर वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को ठीक कराने का निर्देश दिए ।