सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर. व एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने रविवार को होने वाली समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान बाबा हरिदास इंटर काॅलेज (हनुमानगढ़ी) उसका बाजार, किसान इंटर काॅलेज उसका बाजार व सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली नौगढ़ का निरीक्षण किया।
इस दौरान कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा, परीक्षा कक्ष, बैठने की व्यवस्था आदि को देखा। डीएम ने परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में फोटोकाॅपी आदि की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति न घूमने पाए।
परीक्षार्थियों को गहन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। कोई परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल अथवा इलेक्ट्राॅनिक गैजेट अंदर न ले जाने पाए। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें।