जेल के निरीक्षण में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु
डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डीएम व एसपी ने शुक्रवार की देर रात जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे गए। कारागार के हर बैरक का निरीक्षण किया। मगर कोई संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी। सब संतोषजनक पाया गया।
डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल शुक्रवार की रात जिला जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। साथ में भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूदा रहा। एक-एक बैरक में जाकर चेकिंग की, कैदियों के बैग आदि को देखा। मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य सुविधाओं और खाना के बारे में भी जानकारी ली। किचन रूम में जाकर देखा। मगर कारागार में सबकुछ संतोषजनक पाया गया। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, जेल अधीक्षक राकेश सिंह, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसओ सदर आरबी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।