फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम साहब कार्य के लिए लेखपाल मांग रहा है 20 हजार

Sun, 07 Jul 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के आदेश, आरोप सही मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे थे डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम डॉ. राजा गणपति आर मामले की सुनवाई कर रहे थे कि तभी एक फरियादी पहुंचा और कहा कि डीएम साहब पैमाइश के लिए लेखपाल 20 हजार रुपये मांग रहा है, इसलिए काम नहीं हो पा रहा है। डीएम ने तत्काल तहसीदार इटवा को मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर कहा कि जांच रिपोर्ट में अगर रिश्वत मांगने का आरोप सही मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। कुल 128 मामले आए, जिसमें मौके पर जाकर समाधान करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया।

शनिवार को डीएम राजा गणपति आर 10:15 बजे डुमरियागंज तहसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद एक दिव्यांग युवक को देखकर उसकी शिकायत सुनी और सभा कक्ष में बुलाया। डीएम के सभा कक्ष में पहुंचते ही फरियादियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जिसे देखकर वहां मौजूद एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित से उन्होंने सभा कक्ष में शिकायतकर्ताओं को ना देख और बाहर भारी भीड़ होने का कारण पूछा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सभी शिकायतकर्ता आपका ही इंतजार कर रहे थे। सभी लोग आपको ही अपना शिकायती पत्र देना चाहते थे। इसके बाद एक-एक कर डीएम ने सभी फरियादियों की शिकायत सुनी। डीएम ने कहा कि यह आयोजन शासन की मंशानुसार किया जा रहा है। इसको लेकर सभी विभागों के जिम्मेदार गंभीरता बरतें। जो भी शिकायतें यहां पर अग्रसारित की जाती हैं, उसका निस्तारण करने में पूरी दिलचस्पी दिखाएं। अंत में उन्होंने कहा कि जिस किसी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत सुनने को मिलेगी उसके विरुद्ध अन्य तहसीलों के नामित अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। दोषी पाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। राजस्व से जुड़े मामले अधिक आने और अधिकांश में धारा 24 में आदेश के बाद अनुपालन करवाने में लापरवाही को लेकर डीएम ने नायब तहसीलदार महबूब आलम को फटकार लगाई। कहा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर आदेश है, तो उसे पर तत्काल प्रभाव से बिना देरी किए जमीनों का चिह्नांकण हो जाना चाहिए। कोई भी शिकायतकर्ता बार-बार तहसील का चक्कर ना लगाए और ना ही मुख्यालय तक उसे दौडना पड़े। ,
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 128 मामले आए। जिसमें राजस्व के 82, पुलिस के 14, विकास के 8 अन्य 24 मामले रहे। जिसमें राजस्व विभाग के मात्र पांच मामलों व अन्य 2 को मौके पर निस्तारित किया गया। इस दौरान एसपी प्राची सिंह, एसडीएम डॉ. संजीव कुमार दीक्षित, बीएसए देवेंद्र पांडेय, तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार महबूब आलम, सीओ अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।





लेखपाल पर धनउगाही व धमकी देने का आरोप

सुनवाई करते समय डीएम के पास पहुंचे बघमरा निवासी रवि श्रीवास्तव ने कहा कि साहब अपने गांव के लेखपाल जमीन पैमाइश करने के नाम पर 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि जब उन्होंने बिना धन के पैमाइश करने के लिए दबाव बनाया तो लेखपाल ने उन्हें केस में फंसाने की धमकी भी दी। इससे आवेदक ने मानसिक रूप से परेशानी होने पर संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की। इस पर डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाते हुए, उसके विरुद्ध इटवा नायब तहसीलदार को जांच सौंपी और कहा कि यदि कोई भी लेखपाल इस तरह के कार्य में लिप्त पाया जाएगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

-

पैमाइश आदेश के बाद भी दौड़ रहा फरियादी

संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम चौखड़ा निवासी रंजीत की ओर से दिए शिकायत पत्र में कहा कि गांव पर स्थित मेरे गाटा संख्या की पैमाइश के लिए तीन महीना पूर्व पत्थर नसब करने का आदेश लेखपाल को दिया गया है। लेकिन अब तक उस कार्य को पूरा नहीं किया गया है। हम जब कभी लेखपाल से संपर्क करते हैं तो आजकल में टालते हुए तहसील तक दौड़ लगवाते रहते हैं। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कर पैमाइश कराए जाने की मांग की है।

-

जर्जर पोल व तार बदलवाने की मांग

संपूर्ण समाधान दिवस में डुमरियागंज नगर पंचायत के काशीराम नगर वार्ड निवासी पंकज मौर्य ने दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि हमारे घर के सामने वार्ड के लोगों को विद्युत सप्लाई देने के लिए लकड़ी का पुराना पोल लगा है, जो बहुत ही जर्जर स्थिति में है। उस पर दौड़ाया गया तार भी बिखरा हुआ है। जिससे अनहोनी का डर हर समय लगा रहता है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत पर कोई सुनवाई न होने पर उन्होंने जिला अधिकारी से इस मामले का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


-

दिव्यांग के मां के हिस्से की जमीन पर कर रहे कब्जा सेमुआडीह गांव निवासी दिव्यांग अकमल ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके मां के नाम से हिब्बाशुदा आरजी गाटा है। जिसमें वह 1.7 की हिस्सेदार हैं। मगर उसके दुकान और घर पर उसके मामा लोग जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। दिव्यांग ने कहा कि उसे कई बार लोगों ने मिलकर मारा पीटा भी है। थाने पर कई बार गया, मगर उसकी बात कोई नहीं सुनता है। दिव्यांग ने डीएम से हाथ जोड़कर न्याय की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें