तुलसियापुर (सिद्धार्थनगर)। बढ़नी ब्लाक के ग्राम पंचायत झरुआ के ग्राम प्रधान वीरेंद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर उन्हें प्रार्थनापत्र देकर गांव के कुछ लोगों के ऊपर अन्नपूर्णा भवन व आरआरसी निर्माण कार्य में बांधा डालने का आरोप लगाया है। उक्त लोग एसडीएम के सामने ही झगड़ा करने पर उतारू थे, जिसके कारण उन्हें पुलिस बुलाना पड़ा। प्रधान ने बताया कि उक्त लोग उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। संवाद