फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक जनपद-एक उत्पाद के तहत डीएम को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होते डीएम डॉ. राजा गणपति आर। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एक जनपद एक उत्पाद के तहत काला नमक चावल में वर्ष 2024-25 में जनपद सिद्धार्थनगर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, राज्यमंत्री, वाणिज्य और उद्योग जितिन प्रसाद एवं मुख्यमंत्री दिल्ली रेखा गुप्ता द्वारा जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. को पुरस्कार दिया गया। कालानमक की खेती के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास के लिए भारत सरकार की ओर से जिले को राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कार मिला है। कालानमक जिले का ओडीओपी है। ओडीओपी में चयन के बाद शासन व जिला प्रशासन स्तर पर इसकी ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया गया। उसकी देन है कि सात वर्षों में कालानमक का क्षेत्रफल दो हेक्टेयर से बढ़कर 16 हजार हेक्टेयर हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बताया कि यह पुरस्कार जनपद वासियों के सामूहिक प्रयास की देन है। इससे कालानमक उत्पादन एवं निर्यात के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। जिससे जिले के किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें