फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में स्वच्छता अभियान पर दिया जोर

Sat, 18 Jun 2016 12:03 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
डॉ.राममनोहर लोहिया समग्र गांव सूपा घाट में शुक्रवार की देर शाम जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने चौपाल लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड बांसी के डॉ.राममनोहर लोहिया समग्र गांव सूपा घाट में शुक्रवार की देर शाम जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने चौपाल लगाई। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। स्वच्छता अभियान पर जोर दिया। सरकारी लाभ पाए पात्रों का सत्यापन किया।
विज्ञापन


चौपाल में डीएम ने स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। सीडीओ ने भी लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डॉ.राजीव कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

सीएचसी बसंतपुर के अधीक्षक डॉ.एमके चौधरी ने लोगों से स्वच्छ पेयजल इस्तेमाल का आह्वान किया। इसके बाद सरकार के लोहिया आवास, शौचालय, वृद्धा, विधवा, विकलांग, समाजवादी पेंशन के पात्रों की सूची पढ़कर ग्रामीणों को सुनाई। चौपाल में एसपी महेंद्र यादव, एसडीएम बांसी विनय कुमार पाठक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें