बांसी तहसील सभागार में लेखपालों को संबोधित करते डीएम दीपक मीणा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आदर्श आचार संहिता का कराएं पालन
तहसील सभागार में हुई बैठक मेें डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष कराने में लेखपाल संवर्ग की भूमिका अहम है। चुनाव आयोग से मिले निर्देशों का पालन करने के लिए सभी को सतर्क रहना होगा। इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कहना जिलाधिकारी दीपक मीणा का है। वह तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान संवदेनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सकुशल चुनाव संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा हुई ।
उन्होंने कहा कि हर गांव के अंदर छोटी-मोटी समस्याएं होती हैं। उनका मौके पर जाकर निरीक्षण कर तुरंत निस्तारण करें। यदि किसी प्रकार की गंभीर समस्या है तो उसका निस्तारण चुनाव से पहले हर हाल में कर लिया जाए। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लें। लेखपाल अपने कार्य क्षेत्र में रहें यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो एसडीएम तथा संबंधित थाने को तत्काल जानकारी दें और कोविड-19 टीकाकरण अभियान में लोगों को जागरूक करने की बात कही तथा बाहर से आ रहे संक्रमित व्यक्तियों की सूचना अवश्य दें। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराएं तथा गांव में लगे पोस्टर, बैनर हटवाएं, किसानों की फसल गेहूं सत्यापन की रिपोर्ट तथा स्वामित्व योजना, आइजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से करें। बैठक में एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, एसडीएम जग प्रवेश, सीओ अरुण चंद्र, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार गौरव कुमार सहित तहसील के समस्त लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।