सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार डीजल-पेट्रोल का वितरण करें। उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोग लाइन बनाकर वाहन में ईंधन भरवाएं। जनपद में ईंधन की कमी नहीं है। सप्लाई चेन लगातार चल रही है। अफवाहों पर ध्यान न दें। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि ईंधन की आपूर्ति सुचारु रूप से बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, जमाखोरी या कालाबाजारी न होने पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही ईंधन उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।