फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच साल से जर्जर सड़क का निर्माण शुरू

Fri, 24 Apr 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। क्षेत्र के जगरगठिया-सुकडहर से देवकालीगंज संपर्क मार्ग तक जाने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पिछले पांच वर्षों से खराब हालत में थी। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण हतवा, जगरगठिया, सुकडहर सहित कई गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर समाचार पत्र में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। यह सड़क करीब 22 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। अब ग्रामीणों को मुख्यालय और अन्य स्थानों पर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर अभिमन, कन्हैया लाल, गोविंद, नंदू, सोनू, सिद्धार्थ, रफीक सहित कई लोगों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें