फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे बाउंड्रीवाल विवाद में डीएम ने गठित की कमेटी

विज्ञापन
उसका में व्यवसायियों और नगरवासियों के मांग पर डीएम द्वारा गठित टीम ने रेलवे कार्य का निरीक्षण क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे भूमि की बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान बाजार में जाने वाली सड़क समेत कई दुकान व मकान भी जद में आ रहे हैं। इससे परेशान व्यापारियों ने डीएम को पत्र देकर बाजार की मुख्य सड़क के दक्षिण तरफ से बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग की थी।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने एसडीएम डॉ. संतराज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया।
इसके क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य व एसडीएम डॉ. संतराज सिंह ने उसका में निर्माणाधीन रेलवे बाउंड्रीवाल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

जिले के सबसे प्राचीन स्टेशन उसका बाजार के पास रेलवे अपनी भूमि को अब अपने कब्जे में ले रहा है। इसके तहत बन रहे बाउंड्रीवाल के लिए चिह्नित हो रही भूमि की जद में 50 से अधिक दुकान व मकान आ रहे हैं।
इसके तहत जहां कुछ व्यापारियों ने प्रधानमंत्री व डीएम को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया था। वहीं बृहस्पतिवार सुबह कस्बा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, व्यापारी अनूप छापड़िया, जुगुल जायसवाल, शिवकुमारी, सीताराम गुप्ता, शिवम तुलस्यान, अभिषेक छापड़िया व आशीष जायसवाल ने डीएम से मुलाकात कर समस्या गिनाई।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने मामले की जांच के लिए एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य व एसडीएम डॉ. संतराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
उन्होंने उसका ब्लॉक परिसर से लेकर बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए पुराने रेलवे पुल तक हो रहे रेलवे बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को देखा। इस बीच व्यापारियों ने बाजार के मुख्य सड़क के उत्तर तरफ बन रहे रेलवे बाउंड्रीवाल से होने वाली परेशानी की जानकारी दी। जिस पर दोनों एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही।
मामले में संबंधित अधिकारियों की स्थलीय रिपोर्ट को डीएम के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को भेज व्यापारियों की बात से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें