संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) एवं निर्माण कार्यों (50 लाख से ऊपर) की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों एवं कनेक्शन का कार्य की प्रगति कम पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि हाउस होल्ड कनेक्शन एवं निर्माण कार्य की प्रगति बढ़ाएं। जहां निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, वहां टेस्टिंग कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जाे भी सड़क क्षतिग्रस्त हुई उसकी भी मरम्मत कराएं। वरना संबंधित ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेज दिया जाएगा। डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबन्धन, फसल बीमा योजना व अन्य सभी योजनाओं के समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
ओडीओपी योजना के तहत उद्यमियों से संपर्क करें और बैंकों के माध्यम से उनका ऋण स्वीकृत कराएं।