सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ राजागणपति आर ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादिराबाद के परिसर में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन की नींव को खोदवाकर देखा। फाउंडेशन की गुणवत्ता मानक अनुरूप पाया गया। जिलाधिकारी ने थर्ड पार्टी सत्यापन कराने का निर्देश दिया तथा यह भी निर्देश दिया रेगुलर निरीक्षण करते रहे। एई सीएनडीएस की ओर से सत्यापन आख्या न दिखा पाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए कठोर चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत बढ़नीचाफा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। भवन में पेंटिंग का कार्य बाकी है जिसे शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही थर्ड पार्टी सत्यापन कराकर 10 दिवस के अंदर कार्यालय के भवन को हैंडओवर कमेटी का गठन कराकर कराने का निर्देश दिया। संवाद