फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 80 फीसदी मरीज सर्दी, बुखार और खराश से पीड़ित

विज्ञापन
बिस्कोहर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की जांच करते डाॅ. सुभाष चन्द्र शर्मा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसम के बदलाव से परेशान मरीज अधिक संख्या में पहुंचे। 80 प्रतिशत मरीज सर्दी, बुखार और गले में खराश व खांसी से पीड़ित थे। चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण करके गुनगुना पानी पीने और सुबह व शाम को गर्म कपड़े पहने की सलाह दी। भनवापुर, डुमरियागंज और बिस्कोहार के पीएचसी पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु सलाह दी गई। मौसम में परिवर्तन होने के कारण खराश, खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों का इलाज किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ने के पीएचसी सोहना का निरीक्षण किया तथा डॉ. बीके सिंह के साथ 33 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाएं दीं।
विज्ञापन

पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने मेले में 27 मरीजों और पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्र ने 41 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी। इस दौरान पीएन तिवारी, प्रिंस पाण्डेय, लैब इंचार्ज श्वनी अग्रहरी, रवींद्र कुमार, अखिलेश तिवारी, कौस्तुभ,अंबुज श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। 15 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जुकाम, बुखार और त्वचा रोग, उल्टी दस्त, रोग के मरीज शामिल रहे। इनमें वायरल फीवर के मरीज अधिक रहे। इस दौरान डॉ. बीके सिंह, राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एलए सुभाष तिवारी व अन्य मौजूद रहे। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बुखार के 27 मरीज आए सभी मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। दोपहर दो बजे तक कुल 133 मरीजों की जांच की गई। सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द, खांसी और बदन दर्द के मरीज आए थे। संविदा आयुष डा. सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि मेले में आए सभी मरीजों का जांच करके दवा दिया गया है।
दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठौतिया रामनाथ पर स्वास्थ्य मेला लगा। डाॅ. राहुल कुमार ने बताया कि 38 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। इस मौके पर फर्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी, त्रिशूल धर चतुर्वेदी, धीरज राय, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें