फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक होकर बनें मतदाता, न जलाएं पराली : डीएम

Sat, 11 Nov 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में डीएम पवन अग्रवाल ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना एवं लोटन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद लोगों की सुनवाई करते हुए डीएम पवन अग्रवाल ने उन्हें जागरूक भी किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि पराली न जलाएं। साथ ही पराली जलाने वालों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म छह भरकर जोड़वा लें।
डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि फॉर्म सात भरकर जो लोग मृतक हो गए हैं, उनका नाम हटाएं। विशेष रूप से महिलाओं का नाम जोड़ कर जेंडर रेसियो बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने उपस्थित लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों का आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र एवं जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया जाता है। उन आवेदनों पर समय से रिपोर्ट लगाकर प्रमाण पत्र जारी करें।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम और एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों की गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थनापत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को भेजें। इस दौरान सीओ सदर अखिलेश वर्मा, एसओसी मेघवरण, थाना प्रभारी मोहाना जीवन त्रिपाठी, थाना प्रभारी लोटन यशवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें