फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम-एसएसपी ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा

Wed, 13 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिला अपराध और पॉक्सो एक्ट के मामलों में तेजी लाने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों और न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने अभियोजन प्रक्रिया को मजबूत करने और साक्ष्यों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि अपराधियों को जल्द सजा दिलाई जा सके। गोष्ठी में जिले के टॉप-10 अपराधियों से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें