फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अति संवेदनशील बूथ का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Wed, 20 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ढ़ेबरुआ क्षेत्र में बने अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करते डीएम पवन अग्रवाल, एसपी प्राची सिंह
विज्ञापन
बढ़नी। बढ़नी ब्लॉक के ढेकहरी बुजुर्ग गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय पर बना बूथ संख्या 13 अति संवेदनशील की श्रेणी में है। मंगलवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधान रिंकू चौधरी से बूथ के बारे में जानकारी ली । कहा मतदान के दिन बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं पूर्ण रूप से उपलब्ध रहे। ग्राम प्रधान से बूथ अति संवेदनशील क्यों है, इसके बारे में जानकारी ली। इस समय कोई समस्या हो तो उसके बारे में पूछा तथा निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भवनों जैसे आगनबाड़ी, इत्यादि जगहों पर 25 मई को मतदान है। इसका प्रचार-प्रसार करवाया जाए, जिससे प्रवासी लोग मतदान करने के लिए आएं।
विज्ञापन

इस दौरान उप जिलाधिकारी कमरेंद्र कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें